• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home बीकानेर बीकानेर : डीजे पर गाना बजाने की बात को लेकर हुआ विवाद,...
  • बीकानेर

बीकानेर : डीजे पर गाना बजाने की बात को लेकर हुआ विवाद, युवक के घोंपा चाकू

By
devendravaniadmin
-
May 11, 2022
Share on Facebook
Tweet on Twitter

बीकानेर। आपाधापी इस युग में इंसान किस तरह अपना आपा खो रहा है। इसकी बानगी छोटी छोटी बातों पर होने वाली बड़ी वारदातें है। नतीजन कई वार हत्या तक हो जाती है। जिले में पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। जितमें मामूली सी बात पर बखेड़ा हो जाने पर मामले मारपीट या चाकूबाजी तक पहुंच रहे है। ऐसा ही एक मामला जिले के पांचू थाना इलाके में सामने आया है। जहां डीजे बजाने की छोटी सी बात को लेकर एक युवक को चाकू मार दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि धरनोक गांव में पुलिस बीती रात एक बारात जा रही थी। इसी दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट के लड़कों ने उग्रसेन विश्नोई नाम के युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू इस तरह घुमाया कि उसकी आंतें बाहर आ गई। घायल युवक पीबीएम में भर्ती है, उसे अभी तक होश नहीं आया है। आरोपी जोधपुर के चाखू थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleसीनियर टीचर के लिए लास्ट डेट 4 दिन बढ़ाई, 9760 पदों पर भर्ती, अब 14 मई तक कर सकेंगे आवेदन
Next articleकोरोना अपडेट : बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस, दोनों महिलाएं, एक अस्पताल में भर्ती
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में दो गोल्ड व एक रजत पदक

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

Latest News

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में...

devendravaniadmin - May 17, 2022
0
बीकानेर। जयपुर में 13 से 16 मई तक आयोजित द्वितीय भैरों सिंह शेखावत मेमोरियल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता 2022 में बीकानेर की स्वाति सारण 10...

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

May 17, 2022

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर...

May 17, 2022

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

May 17, 2022

लूणकरणसर पंचायत समिति के 2 गांवों में चारा डीपो खोलने की...

May 17, 2022
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp