बीकानेर। जिले मे एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से घटना सामने आई जहां सरकारी अस्पताल के पास बनी नाली में एक नवजात का शव मिला है। यह शव कन्या शिशु का है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और नवजात का शव अपने कब्जे में लिया। मौके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। मौके पर बिखरे खून के कारण अनुमान लगाया जा रहा है सम्भवत: डिलीवरी यहीं हुई हो। हैड कांस्टेबल आवड़दान पुलिस टीम ने बालिका शव को मोर्चरी में रखवाया है। साथ यहां आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहें है जिससे घटना का पता चल सकें।
Related Posts
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 5 युवतियों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ। टाउन पुलिस ने टाउन-जंक्शन मार्ग पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे स्पा…
सड़क किनारे खड़े युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
बीकानेर। नाल पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सडक़ किनारे खड़े एक युवक को कार…
मैरिज पैलेस के बाहर गाड़ी खड़ी कर शादी में गया युवक वापिस बाहर आया तो ये हुवा, पढ़े
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक युवक को अपने रिश्तेदारी में एक शादी में जाना उसे…
