• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home देश सुर-सम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन
  • देश

सुर-सम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन

By
devendravaniadmin
-
February 6, 2022
Share on Facebook
Tweet on Twitter

मुबंई। अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। ‘भारत की नाइटिंगेल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। लता को भारत की ‘सुर साम्राज्ञीÓ के नाम से जाना जाता है। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
काफी दिनों से खराब थी तबीयत
जनवरी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वह न्यूमोनिया से पीडि़त हो गईं। हालत बिगडऩे के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी हालत में सुधार के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट भी हट गया था। लेकिन 5 फरवरी को उनकी स्थिति बिगडऩे लगी और उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आखिरकार, 6 फरवरी को ‘स्वर कोकिला’ ने आखिरी सांस ली।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleत्रिदिवसीय नाट्य समारोह ‘‘रंग आनंद’’ का आगाज 19 से 21 फरवरी को
Next articleराजस्थान में 3 दिन बाद फिर बारिश का अलर्ट: कई शहरों में दिख सकता है कोहरा, 29 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में दो गोल्ड व एक रजत पदक

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

Latest News

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में...

devendravaniadmin - May 17, 2022
0
बीकानेर। जयपुर में 13 से 16 मई तक आयोजित द्वितीय भैरों सिंह शेखावत मेमोरियल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता 2022 में बीकानेर की स्वाति सारण 10...

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

May 17, 2022

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर...

May 17, 2022

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

May 17, 2022

लूणकरणसर पंचायत समिति के 2 गांवों में चारा डीपो खोलने की...

May 17, 2022
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp