• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home क्राइम एकतरफा प्यार में युवती का मर्डर, परिजन बोले: आरोपी शादी के लिए...
  • क्राइम
  • राजस्थान

एकतरफा प्यार में युवती का मर्डर, परिजन बोले: आरोपी शादी के लिए कर रहा था परेशान

By
devendravaniadmin
-
March 10, 2022
Share on Facebook
Tweet on Twitter

जयपुर शहर में एक युवती का शव अपने घर में संदिग्ध हालत में मिला। परिजन जब घर पहुंचे तो लड़की की कलाई कटी हुई थी। अब उनका कहना है कि लड़की की हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था। इधर, पुलिस ने देर रात आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर की बताया जा रही है। पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर के सेक्टर-13 की रहने वाली काजल (18) 12वीं की स्टूडेंट थी। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। परिजन जब घर पहुंचे तो युवती की कलाई कटी हुई थी। फर्श पर भी खून से बिखरा हुआ था। परिजन उसे लेकर जयपुरिया अस्पताल पहुंचे। तब तक काजल की मौत हो चुकी थी।
कॉलोनी का युवक सना हुआ था खून से
परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले राहुल धोबी पर हत्या का आरोप लगाया था। राहुल सेक्टर 13 में रहता है। जिस समय युवक घर से निकला उसके हाथ और कपड़ों पर खून लगा था। लेकिन, कॉलोनी का युवक होने के कारण उस पर किसी का शक नहीं गया। जब परिजन घर पहुंचे तो युवती की हालत देख चीख पुकार करने लगे। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजन बोले: शादी के लिए कर रहा था परेशान
युवती के पिता की सब्जी की दुकान है। काजल की बड़ी बहन कोमल ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक राहुल धोबी युवती को परेशान किया करता था। जबरन युवती पर शादी का दबाव भी बना रहा था।वह उसे कई समय से परेशान भी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि राहुल ने ही काजल के हाथ की नस काट उसकी हत्या कर दी।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous article:रूस का यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर का ऐलान, लोगों को बाहर निकालने के लिए कॉरिडोर खोलेगा
Next articleस्कूल सिलेबस में बच्चों के कानून:उत्पीड़न रोकने के लिए स्कूल में लगेगी फिर गरिमा पेटी, स्टूडेंट्स कर सकेंगे शिकायत, हर क्लास में पढाए जाएंगे बच्चों के लिए बने कानून
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू भक्त बर्मन पहुंचे बीकानेर

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

Latest News

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू...

devendravaniadmin - September 19, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर शहर से 54 किलोमीटर दूरी पर स्थित सियाणा भैरव जी के लिए पैदल यात्रा आज बीकानेर से प्रारंभ होगी।...

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

September 18, 2023

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

September 17, 2023

बीकानेर पश्चिम में भाजपा में कर्मचारी नेता की बहार तो जमीनी...

September 5, 2023

वसुंधरा राजे के साथ दिखे कांग्रेस के ये नेता, चर्चाओं का...

September 5, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp