बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में बीते तीन दिनों से एक बंदर ने आतंक मचा रखा है। बंदर अब तक करीब डेढ़ दर्जन लोगों को जख्मी कर चुका है। कॉलोनी के लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम अब बंदर को पकडऩे के लिए रवाना हुई है। इस संबंध में वन विभाग (वन्य जीव) के उप वन संरक्षक वीरेन्द्र सिंह जोरा व अतिरिक्त जिला कलक्टर एएच गौरी को इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद वन विभाग का दस्ता(टीम) बंदर को पकडऩे के लिए कॉलोनी की ओर रवाना हुआ है। कॉलोनी में बंदर लोगों के घरों में उछल-कूद कर रहा है, इससे लोगों में भय बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी में यह बंदर तीन दिन पहले कहीं से आ गया। पहले तो यह मौसम विभाग के आसपास के क्षेत्रों में घूमता रहा, अब यह डी-सेक्टर में आतंक मचा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदर को पकडऩे का या भगाने का कोई प्रयास करता है, तो वो उसको जख्मी कर देता है। बंदर के आंतक से भयभीत लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आग्रह किया।
Related Posts
पूर्व उपमहापौर राठौड़ ने कोविड अस्पताल में भेंट किए 5 कूलर,रोगियों को गर्मी से मिलेगी राहत
बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल की प्रेरणा से पूर्व उप महापौर एवं पूर्व उपाध्यक्ष 20…
बीकानेर : जिन लोगों पर शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा, वे लोग अपनी कॉलोनी में पसरी गंदगी से परेशान, देखे खबर
बीकानेर। विश्वकर्मा गेट के सामने स्थित विनोबा बस्ती के लोगों की शहर की सफाई व्यवस्था…
बीकानेर : वैक्सीन आज लॉन्च होगी, प्रदेश को 1 लाख डाेज, टीके की कीमत तय नहीं, पढ़े खबर
बीकानेर, राजस्थान समेत 6 राज्याें के मवेशियों में फैले लम्पी वायरस पर नियंत्रण के लिए…
