बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ जी एस खींचड़ ने विवि से सेमेस्टर के परीक्षा के आवेदन को लेकर फैल रही भ्रांति को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि विद्यार्थी भ्रमित न हो। जितने भी विद्यार्थी परीक्षा आवेदन करने से रह गये है,वे अपना आवेदन करें। पूर्व में तय किये गये मानदंड़ों के अनुरूप आवेदन प्रक्रिया सुचारू रहेगी। किसी भी प्रकार से आवेदन शुल्क में वृद्वि नहीं की जाएगी। जब तक विवि प्रशासन कोई निर्णय नहीं ले लेता। तब तक ऐसा नहीं होगा। खींचड़ ने कहा कि लॉकडाउन के चलते विद्यार्थियों को हो रही परेशानी से विवि प्रशासन भी वाकिफ है और विवि प्रशासन विद्यार्थियों की इस दौरान आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ही विद्यार्थियों के लिये हितकारी निर्णय लेगा।
Related Posts
कोरोना काल में चांडक परिवार का समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य
बीकानेर। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बींछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष…
नेताओं के लिए “वफादारी” का सबूत बन कर रह गई “बजट पर प्रतिक्रिया…
सुमित व्यास, बीकानेर। संसद में सोमवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वे से स्पष्ट है…
ट्रोमाडोल गोलियों का जखीरा पकड़ा
बीकानेर। जिले में अवैध नशीली गोलियां पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है इसके तहत जिले…
