बीकानेर। शहर के कोतवाली पुलिस थाने में एक विवाहिता पर घर से गहने व नकदी लेकर किसी और से भाग जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार छींपों की मस्जिद, लक्ष्मीनारायण जी घाटी के पास रहने वाली नजमा पत्नी मोहम्मद सलीम ने अपनी बहू व एक युवक के खिलाफ कोर्ट इस्तगासे के जरिये मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें परिवादिया का आरोप है कि उसका पुत्र मोहम्मद शकील बाहर विदेश में मजदूरी के लिये गया हुआ है। उसकी पुत्रवधू मेहरूनिशा घर से सोने की सांकल, सोने की बाली, सोने की अंगुठी, चांदी की पायजेब तथा 10 हजार रुपए लेकर कादरी कॉलोनी लेघाबाड़ी निवासी आसिफ नाम के युवक के साथ भाग गयी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 457, 380, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा
बीकानेर। बाइक चोरी मामले में बाल अपचारी समेत दो पकड़े बाइक चोरी के मामले में…
बैक में चोरी का प्रयास विफल
बीकानेर। भारतीय स्टेट बैक बीकानेर की शाखा में कोई अज्ञात व्यक्ति घुस गया। ये तो…
नशे में युवक को डंडों से पीट पीटकर हत्या, फिर शव को मंदिर के चबूतरे पर पटका
जयपुर, शहर में जयपुर आगरा हाइवे पर बस्सी इलाके में एक युवक की डंडों से…
