देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उस वक्त घर में कोई नहीं था। जब बच्चों के रोने की आवाज आई तो पड़ौसी दौड़कर आएं और उन्होंने पुलिस को इसकी इतला दी। थाने के हैड कास्टेबल रामलाल ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतका छंलाणी पैलेस के पीछे रहने वाली 26 वर्षीय संजू थी। जिसका पति निर्माण कार्य की मजदूरी करता है और जामसर के पास काम करने गया हुआ था। आत्महत्या से पहले संजू की अपने पति और अपनी सहेली से भी बात हुई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीहर वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। मृतका संजू के दो बच्चे है।
Related Posts
अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की 320 डोज चोरी
जयपुर। जयपुर के एक सरकारी अस्पताल से कोरोना वक्सीन की 320 डोज गायब हो गई।…
नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, नहाते समय फोटो खींच पड़ोसी ने की ज्यादती, परिवार को मारने की दी धमकी
दौसा, जिले के कोतवाली थाने में देर रात एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला…
पैसे डबल करने की बात पर हुई धोखाधड़ी
बीकानेर। जेएनवीसी थाने क्षेत्र में पैसे डबल करने की बात कहकर धोखाधड़ी करने का मामला…
