अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर विवाहिता ने किया सुसाइड, पढ़े खबर

अजमेर, के आजाद नगर कोटड़ा क्षेत्र में 30 साल की विवाहिता द्वारा अपनी चुन्नी से पंखे पर फांसी लगाकर सुसाइड का मामला सामने आया है। मृतक महिला के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला ने ग्रह कलेश के चलते परेशान होकर सुसाइड किया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार सुबह आजाद नगर कोटड़ा निवासी सुनीता सोनी (30) पत्नी धर्मेंद्र सोनी ने अपनी चुन्नी से कमरे में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। इसकी जानकारी परिवार को तब मिली जब परिवार के लोग सोकर उठे तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने के बाद मृतक महिला के पिहर वाले भी मोर्चरी में पहुंचे जहां परिजनों की मौजूदगी में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस को मृतक महिला के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

परेशान होकर किया सुसाइड

जानकारी के अनुसार म्रतक सुनीता का देर रात अपनी सास से झगड़ा हुआ था। जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। वही, मामले में पीहर पक्ष के लोगों द्वारा भी ससुराल पर आए दिन झगड़े करने का आरोप लगाया है। पीहर पक्ष ने कहा कि ससुराल द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *