बीकानेर। प्रदेश के तत्कालीन भाजपा राज में बीकानेर नगर निगम समेत सभी निकायों में हुई हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर सियासी बवडंर मचने की संभावना है। खबर है कि कांग्रेस सरकार ने बीकानेर समेत प्रदेश के सभी निकायों से सफाई भर्ती में हुई गड़बडिय़ों की रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद निगम में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। पुख्ता खबर है कि नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने भर्तियों के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। जानकारी में रहे कि नगर निगम में हुई सफाई कर्मियों की भर्ती में गड़बडिय़ों तथा अपात्रों का चयन करने की शिकायत तत्कालीन भाजपा सरकार तक पहुंची थी, लेकिन चुनावी लाभ के मकसद से शिकायतों पर पर्दा डाल दिया गया। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वाल्मीकि समाज की बैठकों में सफाई भर्ती घोटाले का जिक्र कर इस मुद्दे को बनाया था। खबर है कि स्थानीय निकाय विभाग ने इस संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। नगर निगम सूत्रों ने बताया है कि राज्य सरकार ने सामान्य पत्र के माध्यम से सफाई भर्ती में गलत दस्तावेजों के आधार पर चयन होने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है,रिपोर्ट जल्द ही तैयार कर भेज दी जायेगी।
Related Posts
कुम्हार समाज के चुनाव 2 अक्टूबर को, तहसील अध्यक्षों को दी नियुक्ति
बीकानेर। बुधवार का मोहता भवन आनंद निकेतन में जिला कोर कमेटी कुम्हार विकास संस्थान की…
राजस्थान: 15 अक्टूबर तक नहीं बदलेगा स्कूलों का समय, आदेश जारी
DV NEWS राजस्थान में एक अक्टूबर से सर्दी की दस्तक मानते हुए स्कूलों के समय…
रोगियों के उपचार के लिए उपकरण भेंट
बीकानेर। राजकीय जिला चिकित्सालय को मानव सेवा संस्थान द्वारा 1 बाईपेप मशीन तथा भामाशाह सुशील…
