अपनी डफली अपना राग की तर्ज पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बीकानेर। अपनी डफली अपना राग की तर्ज पर चल रही महिला कांग्रेस ने आज केन्द्र सरकार के खिलाफ बढ रही घरेलू गैस की किमतों को लेकर किया प्रदर्शन। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष द्वारा इस प्रदर्शन से महिला कांग्रेस के नाम पर जुटी भीड़ में पार्टी की महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिती नाम मात्र रही पार्टी की जिला महिला अध्यक्ष सुनिता गौड़ की प्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार राधा भार्गव, मुमताज शेख, पप्पी समेजा, नजमा, परमेश्वरी बिश्नोई, संतोष भाटी, जय शर्मा, वसिन, सुषमा राठौड़ की उपस्थिती रही। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज की प्रदेश की कार्यकारणी में स्थान प्राप्त महिला नेता सहित पार्टी में सक्रिय रहने वाली महिला नेता इस प्रदर्शन से अपनी दूरी बनायें रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *