जयपुर।108—104 व बेस एंबुलेंस कर्मचारियों ने कोरोना मरीजों को लाने के दौरान उचित सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे सोमवार दोपहर तीन बजे से एंबुलेंस सेवा बंद कर देंगे। एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को किसी प्रकार की सुविधा इस वैश्विक महामारी में नहीं मिल रही है, उल्टा पुलिस थानों में खड़े एंबुलेंस वाहनों को जबरदस्ती बाहर निकाला जा रहा है। मेस में खाना नहीं खिलाया जा रहा है। एंबुलेंस कर्मचारियों की हालत बद से बदतर हो रही है। राजस्थान सरकार व एंबुलेंस संचालक कंपनी से किसी भी कोरोना संदिग्ध मरीज को उठाने पर मूलभूत सुविधाएं नही मिल रही है। मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट कुछ भी उपलब्ध नहीं करवाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से दी जा रही प्रोत्साहन राशि, 50 लाख रुपए का बीमा सहित किसी भी योजना में 108, 104 व बेस एम्बुलेंस सेवा को शामिल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में हड़ताल के अलावा अब कोई चारा नहीं बचा है। सोमवार को तीन बजे से पूरे प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारी एंबुलेंस सेवा बंद करके जयपुर में स्वास्थ्य भवन व जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर एंबुलेंस खड़ी कर देंगे।
Related Posts
राज्यपाल मिश्र ने बीकानेर के मास्टर चैतन्य के भजन एल्बम का किया लोकार्पण
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, जयपुर/बीकानेर। छोटी उम्र के कलाकार आगे चलकर बडे कलाकार बनते है और…
नई कारों के शौकीन लोगों अपनी मनपसंद गाड़ी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा
भीलवाड़ा। नई कारों के शौकीन लोगों अपनी मनपसंद गाड़ी के लिए लंबा इंतजार करना पड़…
मौसम विभाग ने बीकानेर सहित 6 संभागों के लिए जारी किया अलर्ट, पढ़े
जयपुर। प्रदेश में इस बार गर्मी बेअसर साबित हो रही है। हिमालय तराई इलाकों से लेकर…
