बीकानेर। जिले के अलग-अलग मेडिकल दुकानों के लाइसेंस अनियमितताओं के चलते निलम्बित किए गए हैं। सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष चंद्र मुटनेजा ने बताया कि फर्म मेडिक्योर टोटल, टैक्सी स्टैण्ड के पास सर्वोदय बस्ती मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर फर्म का लाइसेंस 15 अप्रैल तक निलम्बित करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार हेड पोस्ट आॅफिस के पास विनय मेडिकोज के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थित होना पाया गया। फर्म का लाइसेंस 12 अप्रैल तक के लिए निलम्बित किया गया।
Related Posts
दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र में आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की भिड़ंत में दो…
कलियुग में समस्त पापों को हरने वाली है भागवत
बीकानेर। मधुर कृाष्णि मंडल की ओर से समता नगर में चल रही भागवत कथा के…
नगर निगम ने अवैध खड़े ठेलों और गाड़ों को हटाने का सिलसिला किया तेज
बीकानेर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने अवैध रूप से…
