देवेन्द्र वाणी न्यूज़,बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में एल के एस आई जैन सी. सै. पाठशाला में आज उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के बाद जश्न मनाया गया। स्कूल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दिया है। शाला ने इस बार भी शहरी क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा है। शाला में छात्रों ने 92 % परसेंटेज अंक हासिल करके पाठशाला का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान पर रोहित खंडेलवाल (92 %) , द्वितीय स्थान गुंजन जोशी (87.35%), तृतीय स्थान प्रियंका सारस्वत (86 %) रहे। शाला सचिव डॉ. ऋतु कोठरी, प्राधानाधियापिका राधा सोनी ने ऐतिहासिक सफलता पर बच्चों को शुभकामनाएं दी।
Related Posts
मनीष सोनी व दुष्यंत तंवर को मिली ये जिम्मेदारी
भाजपा जिला मीडिया संयोजक, सह संयोजक की घोषणा देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी…
लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र के 10 एमकेडी मलकीसर में रहने वाले एक युवक…
छात्राओं को कराया पुनरासर तीर्थस्थल का भ्रमण
श्रीजैन कन्या पीजी कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर बीकानेर। श्री जैन कन्या पीजी कॉलेज में…
