देवेन्द्र वाणी न्यूज़,बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में एल के एस आई जैन सी. सै. पाठशाला में आज उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के बाद जश्न मनाया गया। स्कूल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दिया है। शाला ने इस बार भी शहरी क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा है। शाला में छात्रों ने 92 % परसेंटेज अंक हासिल करके पाठशाला का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान पर रोहित खंडेलवाल (92 %) , द्वितीय स्थान गुंजन जोशी (87.35%), तृतीय स्थान प्रियंका सारस्वत (86 %) रहे। शाला सचिव डॉ. ऋतु कोठरी, प्राधानाधियापिका राधा सोनी ने ऐतिहासिक सफलता पर बच्चों को शुभकामनाएं दी।
Related Posts
कोरोना संक्रमितों को जिसने किराए पर रखा उनके खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। शहर में त्रिपुरा से आकर रहने वाले 11 लोगों को अपने घर में रखा और…
बीकानेर : कुल 67 सैम्पलों की आई रिपोर्ट, देखे खबर
बीकानेर। जिले के लिए फिर सुकूनदायी खबर आई है। पिछले चौबीस घंटों से आई रिपोर्ट…
एसपी मेडिकल कॉलेज के 31वें बैच का बैचमीट समारोह 24 दिसम्बर से
देश-विदेश से आएंगे चिकित्सक, खाजूवाला के पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
