बीकानेर। जिले के कोलायत थानान्तर्गत एक विवाहिता को दहेज के लिये हत्या कर फांसी पर चढ़ा देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार खींदासर निवासी मदनाराम मेघवाल ने रपट लिखवाई है कि उसकी बहन भंवरी देवी को उसके ससुराल वाले दहेज के लिये प्रताडि़त करते थे। शादी के बाद से ही भंवरी देवी के साथ मारपीट की जाती थी। रविवार को दहेज लाने के लिये मेरी बहन के साथ मारपीट की गई। जिसको वह सहन नहीं कर पाई और उसकी मौत हो गई। अपनी इस बात को छिपाने के लिये ससुराल वालों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया और पुलिस को गुमराह करते हुए आत्महत्या का मामला दर्ज करवा उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होना बताया। जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी। मदनाराम ने सोमवार को पति मनोहर राम,ससुर मामराज व सापस विमला पर बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 302 व 498 ए मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच स्वयं सीओ कर रहे है।
Related Posts
युवक के साथ मारपीट कर रूपये छीने
बीकानेर। गांव-गांव में टेम्पों में घुमकर सब्जी बेचने वाले व्यक्ति के साथ शेरेरां गांव में…
एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस का कर्मचारी बताकर की ठगी
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा स्वयं को एचडीएएफसी के कर्मचारी…
पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छु रहे, अभी और बढ़ेगें दाम
जयपुर। राजस्थान में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमत दिसंबर तक 150 रुपए…
