बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बुधवार सुबह 6 बजे पब्लिक पार्क, रत्नबिहारी पार्क और फड़ बाजार का निरीक्षण किया। तीनों जगह सफाई नहीं मिलने से कलक्टर नाराज हुए और मोके पर ही सफाई के लिये जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया।कलक्टर ने नगर निगम और यूआईटी आयुक्त से जवाब तलब कर समन्धित लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर सुबह 10 बजे तक करवाई के निर्देश दिये। जिस पर जईएन और सफाई निरीक्षक निलंबित किए गए।कलक्टर के निर्देश पर नगर विकास न्यास के कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र सहारण और नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर बुलाकी को निलंबित किया गया है। कलक्टर साहब ने अधिकारियों को दो टूक का संदेश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Posts
अखबार के ऑफिस के आगे से मोटरसाइकिल चोरी
बीकानेर। बीकानेर में चोरों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन किसी के…
पी.एम. मोदी के फर्जी हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र दिखाकर रचा ली शादी, दहेज की मोटी रकम भी ली, अब ऐसे खुली पोल
राजस्थान के अलवर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक…
एसीबी ने सरकारी टीचर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
बीकानेर । हनुमानगढ़ एसीबी की टीम ने एक सरकारी टीचर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया…
