बीकानेर। जिले के केन्द्रीय शुष्क कृषि अनुसंधान केन्द्र (काजरी फार्म हाउस )परिसर में बीती रात शिकारियों ने नील गायों के झुण्ड पर फायरिंग कर दी,इससे दो नील गायों की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही वन्यजीव प्रेमी इक्कठा होकर मौके पर पहुंच गये और शिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के रैंजर मनरूपद सिंह और बीछवाल पुलिस भी मौका पहुंच गई और मृत पड़ी नील गायों के शवों को कब्जे में लेकर मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि दोनों गायों के गले में गनशॉट के निशान से साफ जाहिर हो रहा है कि शिकारियों ने गोली मार कर शिकार किया। पुलिस और वन विभाग अधिकारियों ने इस संबंध में आस पास रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि नील गायों का देर रात को काजरी फार्म हाउस में घुस आया था,बताया जाता है कि नील गायों को फार्म हाउस के चौकीदारों ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
कोविड पाॅजिटिव हुए पुरोहित ने कहा, ‘बेहतरीन व्यवस्थाओं की बदौलत ठीक हुआ सबकुछ’
एक बार फिर गति पकड़ चुकी है जीवन की गाड़ी बीकानेर।‘आज भी जब वो दिन…
32 वीं नॉर्थ जोन यूरोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया का अधिवेशन 28 से,500 से ज्यादा यूरोलॉजिस्टि लेंगे भाग, होगा अनेक तकनीकों पर मंथन
बीकानेर। 32 वीं नॉर्थ जोन यूरोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया का अधिवेशन बीकानेर में 28 से…
महिला का वीडियों वायरल करने की धमकी देकर किया बलात्कार
बीकानेर। जिले के नापासर थाने में एक मामला दर्ज हुआ है जिसमें परिवादी महिला ने…
