बीकानेर। बिन्नाणी महाविद्यालय बी.ए., बी.कॉम, बी.सी.ए. तथा एम.एस.सी की जूनियर्स छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम द्वारा अपने अंतिम वर्ष के सीनियर्स छात्राओं को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 2020 के द्वारा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर फिल्मी, शास्त्रीय, पंजाबी, लोकनृत्यों पर छात्राएं झूमकर नाची तथा माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में छात्रा संघ अध्यक्ष प्रियंका सहित अन्य पदाधिकारिगण सदस्यों ने आगामी वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम की शुभकामना दी। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव गौरीशंकर व्यास ने छात्राओं को महाविद्यालय के गौरवपूर्ण शैक्षणिक परिणाम का इतिहास रचने के लिए अभी से जुट जाने का आह्यान किया। प्राचार्या डॉ. चित्रा पंचारिया ने कहाकि ”यूजी की छात्राओं के लिए अपने बेहतर भविष्य निर्माण के लिए महाविद्यालय की पीजी कक्षाओं से जुडकर अपने भविष्य निर्माण के लिए सकारात्मक पहल करने के लिए आगे आना चाहिए।
Related Posts
अवैध डोडा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
बीकानेर। नोखा तहसील के जसरासर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 किलो अवैध डोडा…
बीकानेर : प्रशासन शहरों के संग अभियान – नगर निगम घर-घर सर्वे के आधार पर पट्टों के लिए कर रहा फोन
बीकानेर, प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पट्टे जारी…
आज इतने आये पॉजिटिव, यहाँ से आये नए कोरोना केस
बीकानेर। मंगलवार सुबह की रिपोर्ट में पांच पॉजिटिव सामने आए हैं। बता दें, सोमवार को…
