नागौर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पाली द्वितीय ने नागौर में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 94 हजार रुपए की रिश्वत के साथ ट्रैप किया। जिला परिषद कार्मिक व उसके दोस्त को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। प्रस्तावों की वित्तीय स्वीकृति निकलवाने के लिए यह राशि ली जा रही थी। एसीबी पाली के पुलिस निरीक्षक सीताराम के अनुसार परिवादी रमेश पाल पुत्र अमर सिंह निवासी हरियाणा ने शिकायत दी थी कि नागौर जिले की एक पंचायत के विकास कार्य के ग्राम पंचायत द्वारा जिला परिषद नागौर में भेजे गए प्रस्तावों की वित्तीय स्वीकृति निकलवाने के लिए जिला परिषद के नरेगा शाखा में कार्यरत कनिष्ठ सहायक सुरेश कुमार द्वारा 2 फीसदी राशि के हिसाब से एक लाख 90 हजार रुपए की मांग रिश्वत की जा रही है। जिसका सत्यापन 8 मार्च 2022 को किया गया। अब वित्तीय स्वीकृति के कार्यों के एवज में 2% के हिसाब से रिश्वत राशि 94 हजार प्राप्त करने के लिए परिवादी रमेश पाल को कलेक्टर रोड पर बुलाया गया। रुपए लेने के बाद उसने जैसे ही एसीबी को देखा तो मित्र वीरेंद्र सांगवा पुत्र रामकिशोर निवासी तरनाऊ की स्कॉर्पियो की फ्रंट सीट पर रुपए गिरा दिए। वहीं से यह रुपए बरामद हुए हैं। कार्रवाई में एसीबी ने सुरेश कुमार निवासी नारावाली अनूपगढ़ हाल कनिष्ठ सहायक कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागौर और वीरेंद्र सांगवा को पकड़ा है।
Related Posts
बीकानेर : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले नहीं होने से नाराज शिक्षकों का विरोध-प्रदर्शन, पढ़े खबर
बीकानेर, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षक संघ प्रगतिशील…
सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी दिखेगा कोहरा
जयपुर। राजधानी जयपुर समेत अन्य जगहों पर हाल हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान…
बिना एग्जाम के प्रमोट नहीं होंगे स्टूडेंट:सरकारी स्कूल में कल होगा पहली से 12वीं क्लास का फर्स्ट टेस्ट
बीकानेर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस साल कोई भी स्कूली स्टूडेंट…
