देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होने वाली पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को सुबह 10.30 बजे स्थानीय डॉ करणीसिंह स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता संयोजक श्याम मारू ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार आशीष जोशी,पीयूष मिश्रा,जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया व व्यवसायी रामरतन धारणिया होंगे। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बैडमिन्टन,कैरम,शतरंज,दौड व क्रिकेट में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में 70 के करीब खिलाड़ी भागीदारी निभा रहे है। नॉक आऊट आधार पर होने वाले इन मुकाबलों में विजेता व उपविजेता टीमों के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे।
Related Posts
जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरस्कृत
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। एनएल सी फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय तीरंदाजी…
स्वामी की स्मृति में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता 24 से
बीकानेर। पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी राजेन्द्र कुमार स्वामी (माराडोना) की स्मृति में पुष्करणा स्टेडियम में 24…
धर्मेंद्र गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। छठां धर्मेंद्र गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 20 दिसम्बर से स्थानीय धरणीधर मैदान में…
