बीकानेर। बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 18.01.2022 को सीमा बिश्नोई, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने सूरतगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 11 स्टाफ के साथ सूरतगढ़ स्टेशन व ट्रेनों तथा बीकानेर-सूरतगढ़-हनुमानगढ-श्रीगंगानगर खण्डों में सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 220 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 1,08,650/- वसूले गए तथा गंदगी फैलाने के 04 मामलों से रु. 400/- वसूलने सहित 224 मामलों से कुल रु. 1,09,050/- वसूले गए। बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।
Related Posts
महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि जिले के 790 मनरेगा कार्यस्थलों पर 99.35 महिला मेट नियोजित
बीकानेर। जिले में मनरेगा के तहत 790 स्थानों पर चल रहे सामुदायिक कार्य स्थलों पर…
पाॅजिटीव मरीजों की काॅन्टेक्ट ट्रैसिंग प्रभावी ढंग करना सुनिश्चित करें-मेहता
बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि पाॅजिटीव आए मरीजों की काॅन्टेक्ट ट्रैसिंग प्रभावी…
हर व्यक्ति के चेहते थे भाटी,पुण्यतिथि पर किया याद
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। श्री करणी राजपूत विश्राम गृह, बीदासर हाउस में पूर्व सांसद स्व महेंद्रसिंह भाटी…
