बीकानेर। द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था के खिलाड़ी हरीश प्रजापत का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया, संस्था के अध्यक्ष गुरु द्रोण गणेश लाल व्यास ने हरीश को फ़ोन कर बधाई दी । सचिव राहुल व्यास ने बताया की आंध्र प्रदेश के कडपा में चल रही अंडर-17 65वी स्कूली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरीश प्रजापत ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान व द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था का मान सम्मान बढाया हैं । बीकानेर की द्रोणाचार्य तीरंदाजी वर्तमान में जिस जोरो शोर से चल रही हैं की जिसमे कोई संदेह नहीं हैं गुरु द्रोंण गणेश लाल व्यास कम संसाधनों में अधिक मेहनत के साथ खिलाडीयों को तैयार करते हैं, जिसका परिणाम हैं की गत महीनो में संस्था के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में धूम मचा रखी हैं । हर प्रतियोगिता में संस्था के खिलाडी ही शीर्ष पर रहे हैं । इस अवसर पर कोच अनिल चांगरा , हरदीप राजपूत, भुवनेश्वर और रामनिवास चौधरी, अजय कुमार ठोलिया, अश्वनी सांखला, आनन्द, मनीष, लोकेश व्यास एव यशवर्धन ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
Related Posts
पत्रकार खेल सप्ताह : राघव ने जीता बैडमिन्टन खिताबी मुकाबला,सुमित रहे उपविजेता
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिन्टन मुकाबले मेें…
29 मैचों के बाद IPL आखिरकार रोका गया:कई खिलाड़ियों को कोरोना होने के बाद टूर्नामेंट सस्पेंड, बचे हुए मैच री-शेड्यूल किए जा सकते हैं
कोरोना संक्रमण के चलते IPL का 14वां सीजन फिलहाल टाल दिया गया है। BCCI के…
विश्व कप 2024 : अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को इतने रन से दी शिकस्त
देवेन्द्र वाणी न्यूज़। टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21…
