बीकानेर। राजस्थान सरकार ने गुटकों पर बिक्री पर रोक लगाई है तब से प्रदेश में इनकी कालाबाजारी चरम पर हो गई है। पुलिस को जिले में कालाबाजारी की शिकायतें मिलने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि गांव जैतासर में एक व्यक्ति द्वारा गुटखे, बीड़ी, जर्दे की सप्लाई करने की सूचना मिली थी। इस पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया तो एक ट्रक में 25 बोरे में भरी हुई जर्दे, गुटखा, बीड़ी आदि सामग्री जब्त की गई है। ओर गुटखा सप्लाई करने वाले 3 जनों को पकड़ा गया है। इससे पूर्व गुरुवार रात्रि को भी कस्बे के एक दुकानदार द्वारा जर्दा बेचने पर पुलिस ने कार्यवाही की है। मोमासर बास निवासी द्वारा जर्दा बेचने पर पुलिस ने पकड़ा है और उसके गोदाम में पड़ा माल भी जब्त किया है। इस कार्यवाही में भी तीन जनों को पकड़ गया था। दोनो कार्यवाही में लाखों रुपये की सामग्री पुलिस के हत्थे चढ़ी है।
Related Posts
पालनहार लाभ के लिए करवाना होगा वार्षिक सत्यापन
बीकनेर। पालनहार योजना के तहत जिन पालनहार द्वारा वार्षिक सत्यापन (त्मदमूंस) नहीं करवाया गया हैं…
बीकानेर : प्रशासन शहरों के संग अभियान की शिकायतों के निवारण के लिए प्रकोष्ठ गठित
बीकानेर, प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के संबंध में शिकायतों की सुनवाई व निवारण…
बीकानेर : मंगलवार को जारी हुई कोरोना की पहली लिस्ट
बीकानेर। शहर में कोरोना का प्रकोप कम जरूर हुवा है किन्तु खत्म नहीं हुवा है…
