गुजरात चुनाव : सत्ता और सट्टा, करोड़ो लगे है दाव पर, किसकी जीत और हार, पढ़े

बीकानेर। चुनाव हो या क्रिकेट मैच सट्टा बाजार लगातार अपनी भूमिका निभाने में आगे ही रहा है। दिलचस्‍प बात यह है कि चुनावी सट्टेबाजी पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद हर चुनाव में देशभर में हार–जीत सहित सीटों के बंटवारे को लेकर सट्टेबाजी में करोड़ों रुपए दांव पर लगते हैं। बीकानेर का सट्टा बाजार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। असल में, गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर देशभर में सट्टा लगाया जा रहा है। कौनसी पार्टी कितने सीटें जीतेंगी, इसे लेकर सटोरियों ने करोड़ों रुपए दांव पर लगा दिए हैं।

सटोरियों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा का पलड़ा भारी रहेगा। लिहाजा सटारियों ने भी भाजपा पर ही दांव लगाए हैं। सटोरियों की माने तो गुजरात में भाजपा इस बार 135 विधानसभा सीटें जीतेगी। वहीं, कांग्रेस 29 और आम आदमी पार्टी के खाते में 14 सीटें जाने की संभावना है। इधर, चूरू जिले की सरदारशहर सीट के लिये हो रहे उप चुनावों में भी भाजपा की जीत पर करोड़ों के दांव लग रहे हैं।

‘आप’ को लेकर सटोरियों का आकलन

सटोरियों का यह भी आकलन है कि आम आदमी पार्टी इस बार कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाएंगी। अल्पसंख्यक वोट ‘आप’ को मिल सकता है। आम आदमी पार्टी पिछले बार के मुकाबले इस बार आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार कर रही है। पार्टी पंजाब की तरह गुजरात में जीत की उम्मीद कर रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पिछले 27 वर्षों से गुजरात की जनता के पास विकल्प नहीं था, इसलिए बीजेपी जीतती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *