बीकानेर। इस संकट की घड़ी में लालची दुकानदारों पर लगातार कालाबाजारी की जा रही है। लगातार उपभोक्ता वस्तुओं की कालाबाजारी की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही जारी है । इसी क्रम के अंतर्गत प्रशासन को गुरुवार शाम को यह जानकारी मिली कि जय नारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल स्थित हरियाणा किराने की दुकान में वस्तु को अंकित मूल्य से ज्यादा में विक्रय की जा रहा है। इस सूचना पर एसडीएम प्रशासन रिया केजरीवाल व जय नारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय जाब्ता वहां पहुंचे । शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया गया जिसने बताया कि दुकानदार ने 15 की मैगी के उससे 30 चार्ज किये। इसके बाद दुकान के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Posts
दर्दनाक घटना : युवक ने ट्रेन के आगे आकर की अपनी इहलीला समाप्त
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना में एक…
बीकानेर : मंदबुद्धी महिला के साथ दुष्कर्म
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मंदबुद्धि महिला को रोही में ले जाकर…
लाल मिर्ची की बोरियो के बीच मादक प्रदार्थ की तस्करी, दो जनों को पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर/संगरिया। लाल मिर्ची की आड़ में ट्रक में भर कर इंदौर से जम्मू-कश्मीर की ओर…
