देवेन्द्र वाणी न्यूज़, जयपुर/बीकानेर। छोटी उम्र के कलाकार आगे चलकर बडे कलाकार बनते है और अपनी गायकी की रोचकता से समाज मे उमंग का अहसास भर देते है, ऐसा ही एक बालक चैतन्य है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बीकानेर के बाल कलाकार चैतन्य सहल के करणी माता के भजन वीडियो एल्बम के लोकार्पण समारोह के अवसर पर ये उदगार कहे। राजपाल ने आज राजभवन में चैतन्य सहल के भजन वीडियो एल्बम का लोकार्पण यू टयूब चैनल के बटन को दबाकर किया। उन्होंने कहा कि चैतन्य के भजनो मे बहुत अधिक संभावनाएं है और इसकी गायकी से इस क्षेत्र मे बहुत आगे का मुकाम तय होगा। इस अवसर पर चैतन्य की माता जी व्याख्याता हिमानी शर्मा गुरु गौरी शंकर सोनी सहित राज्यपाल के सचिव अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे ।
Related Posts
आज है या कल प्रदोष व्रत? जानें डेट, शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
देवेन्द्र वाणी न्यूज़। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत फलदायी माना जाता…
मोदी के लिए पसीना बहाने का समय : सन्त लालबाबा
भैरू उपासक सन्त लालबाबा की भविष्यवाणी बीकानेर।देश के तीन बड़े राज्यों में अगले महीने होने…
बीकानेर होली कैलेंडर 2020, इस दिन होगी रम्मते व अन्य कार्यक्रम
बीकानेर। होलाष्टïक के साथ ही देश में अपनी अलग पहचान रखने वाली बीकानेर की रम्मतों का…
