बीकानेर। रात्रि को घर के आगे खड़ी गाड़ी में आग लगाने का मामला जेएनवीसी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में विराटनगर निवासी परिवादी मनीष उर्फ मुनेश पुत्र रमेश चन्द्र एक महिला सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 27 जनवरी की रात्रि को दो बजे उसके घर के आगे खड़ी गाड़ी में तिलकनगर निवासी समीर व छोटी देवी ने आग लगा दी। आग लगने की भनक पर परिवादी घर से बाहर आये तो गाड़ी में आग लगी हुई थी। मौके पर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। परिवादी को अंदेशा है कि उसकी गाड़ी में समीर व छोटी देवी ने आग लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
लट्ठमार हाेली, बरसाने में गुलाल के बदराओं के बीच जमकर लूटी लड्डुओं की मिठास
बरसाना, भगवान श्रीकृष्ण की आदि शक्ति राधाजी के गांव बरसाना में लठामार होली की पूर्व…
वैज्ञानिकों और शोधार्थियों द्वारा लीड पेपर, ओरल, पोस्टरों का हुआ प्रस्तुतीकरण
बीकानेर । वेटरनरी विष्वविद्यालय में एकल स्वास्थ्य मिशन की चुनौतियों का सामना करने के लिए…
वीरेन्द्र सक्सेना इलेवन ने जीती क्रिकेट की जंग
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में चल रहे पत्रकार खेलकूद सप्ताह का शनिवार को…
