जयपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत मुख्य कार्यालयों के अलावा सभी ऑफिस में वर्क एट होम नियम के आधार पर राजकार्य होगा। जिसमें 50 फीसदी स्टाफ से ही काम करवाया जाएं। बैठक में प्रदेश के 14 सरकारी महकमों को छोड़कर बाकी सभी विभागों में 50 प्रतिशत कर्मचारीयों को ही कार्यालय में उपस्थित होकर कामकाज करने के आदेश दिये हैं। बैठक में चिकित्सा, आयुर्वेद, ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, गृह विभाग, वित्त विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, पंचायतीराज विभाग,सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कार्मिक विभाग, परिवहन विभाग,जयपुर मेट्रो को छोड़कर सभी विभागों पर यह नियम लागू होगा।
Related Posts
गणेशराम से मिले थे मदन और तिलोक, बीकानेर में दी डिवाइस लगी चप्पल
बीकानेर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 (रीट) में नकल कराने वाले गिरोह के दोनों आरोपियों…
हेरोइन के साथ तस्करी का मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मास्टर माइंड को सोमवार रात गिरफ्तार किया…
Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण तक अर्जुनराम इतने मतो से आगे
देवेन्द्रवाणी न्यूज़,बीकानेर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतगणना शुरू हो चुकी हैं. मतगणना की प्रक्रिया…
