खजांची मार्केट एसोसिएशन के चुनाव : गहलोत बने अध्यक्ष

बीकानेर। खजांची मार्केट व्यवसायी एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर गुलाब गहलोत निर्विरोध निर्वाचित हुए।

गहलोत के सामने कैलाश मवानी ने पर्चा भरा, फिर गहलोत के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया। एडवोकेट मिश्रा ने बताया कि सचिव पद के लिए मोहनलाल मवानी तथा कोषाध्यक्ष के लिए किशन जालान निर्विरोध निर्वाचित हुए। गहलोत ने कहा कि व्यवसायियों के हितों की रक्षा की जाएगी तथा एकता व संगठन की भावना के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *