बीकानेर। जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने शनिवार को रतन बिहारी मंदिर परिसर में स्थित भारतीय विद्या मंदिर शोध प्रतिष्ठान का अवलोकन किया। वर्ष 1948 में स्थापित पुस्तकालय में संरक्षित लगभग ढाई हजार पांडुलिपियां और 15 हजार से अधिक पुस्तकें देखकर जिला कलक्टर अभिभूत हुए। उन्होंने पुस्तकालय को आज के दौर में भी बेहद प्रासंगिक बताया तथा बीकानेर की पुस्तकालय परम्परा की सराहना की। जिला कलक्टर ने पांडुलिपियों की शैली और लिखावट की प्रशंसा की। पुस्तकालय प्रभारी अमरसिंह खंगारोत ने पुस्तकालय में संकलित धर्म, साहित्य, संस्कृति, इतिहास, लोक साहित्य तथा राजस्थानी से संबंधित पुस्तकों एवं पांडुलिपियों के बारे में बताया तथा उन्हें गणगौर, कृष्ण टीका सहित तीन पुस्तकें भेंट की। पंडित मुरारीलाल पुरोहित ने रतनबिहारी मंदिर के इतिहास के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बाग वाले हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए।
Related Posts
सभी सरकारी भवन हों मच्छरों के लार्वा से मुक्त : गौतम
बीकानेर। आमजन को उपदेश देने से पहले समस्त सरकारी भवन मच्छरों के लार्वा से मुक्त…
बीकानेर : अवैध हथियार के साथ युवक को पकड़ा, पढ़े खबर
बीकानेर, देशनोक पुलिस एवं डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल…
युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, शव को रखवाया मोर्चरी में
बीकानेर। जिले के जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रेन की पटरियों पर एक…
