बीकानेर। बीकानेर में स्थापित क्वारेन्टाइन सेन्टरों पर खाने की गुणवता को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विडियो के बात हरकत में आएं जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने सेन्टरों का निरीक्षण कर गुणवता पर नाराजगी जताई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए क्वेरंटाइन सेंटर (महेश्वरी धर्मशाला) तथा कोविड हाॅस्पीटल में भर्ती मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गौतम ने बुधवार को को पीबीएम अस्पताल के रसोईघर में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए गौतम ने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए।
Related Posts
युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक युवक ने अपने घर में फांसी का…
बीकानेर : चाेरियां ट्रेस नहीं कर पा रही पुलिस, वाहन चाेर भी हुए सक्रिय, पढ़े खबर
बीकानेर, शहर से लेकर गांवाें तक में इन दिनाें चाेराें का आतंक है। हालात यह…
22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त
बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के मोरखाना से 22 वर्षीय युवक की आत्महत्या…
