बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा स्वयं को एचडीएएफसी के कर्मचारी बताकर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी ने कुछ नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित में परिवाद पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर रोड निवासी भागीरथ सिंह पुत्र हनुमानसिंह राजपूत ने परिवाद पेश किया है कि योगेश चौहान, मेडम गुप्ता, संजीवनी भुरिया, इन्द्रजीत व वीर सिंह ने स्वयं को एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस का कर्मचारी बताया। आरोपियों ने मेरी पॉलिसी के रुपये दिलवाने के बहाने से एटीएम ट्रांजेक्शन के जरिये रुपयों की ठगी कर ली। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच राधेश्याम कर रहे है।
Related Posts
युवती को गाड़ी में डालकर ले गए फिर जबरदस्ती करवा दी शादी
बीकानेर। जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को गाड़ी में डालकर ले फिर…
युवती ने लगाई फांसी
बीकानेर। कोटगेट थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर मर्ग दर्ज की है। पुलिस से…
कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए आया पुरस्कार जीतने का मौका,
हनुमानगढ़। सरकारी स्कूल-कॉलेजों में पढऩे वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों…
