• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home क्राइम टीचर भर्ती में हो रहा फर्जीवाड़ा, केंडिडेट्स पेश कर रहे हैं मार्क्स...
  • क्राइम
  • बीकानेर
  • शिक्षा

टीचर भर्ती में हो रहा फर्जीवाड़ा, केंडिडेट्स पेश कर रहे हैं मार्क्स से ज्यादा अंक वाली मार्कशीट

By
devendravaniadmin
-
March 28, 2022
Share on Facebook
Tweet on Twitter

बीकानेर।पहले परीक्षा में धांधली को लेकर विवादों में आई रीट भर्ती परीक्षा में अब प्रमाणपत्रों की जांच में आंंच आ रही है। जिसके प्रमाण सामने आएं है। REET 21 लेवल 2 में नकल के मामलों की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि लेवल वन की भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक चार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें खुद केंडिडेट्स की ओर से पेश की गई मार्कशीट ही फर्जी पाई गई है। अब इन चारों के खिलाफ जांच करने के साथ ही सभी केंडिडेट्स के रिकार्ड की फिर से जांच हो रही है। दरअसल, प्रदेश के बाहर की युनिवर्सिटी से डिग्री करने वाले केंडिडेट्स के रिकार्ड की छानबीन बीकानेर में हो रही है। इसी दौरान हरियाणा के तीन केंडिडेट्स की रीट की मार्कशीट में गड़बड़ी मिली है। केंडिडेट्स की मार्कशीट में जो अंक दिखाए गए हैं, वो मूल अंक से ज्यादा है। उदाहरण के लिए अगर रीट में केंडिडेट ने 132 अंक प्राप्त किए हैं तो यहां पेश मार्कशीट में 140 अंक बताए हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के वक्त अधिकारियों ने रीट के मूल अंकों के साथ मिलान किया तो ये गड़बड़ी सामने आई। इनमें दो महिला केंडिडेट्स है जबकि एक पुरुष है। तीनों के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है। इसके अलावा जैसलमेर में भी ऐसा ही एक केस सामने आया है। उसकी भी छानबीन की जा रही है।

ऐसे होती है जांच

दरअसल, जहां डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो रहा है, वहां रीट में मिले मार्क्स की ओरिजनल लिस्ट है। केंडिडेट्स की ओर से पेश मार्कशीट के साथ ही ओरिजनल मार्कशीट के मार्क्स भी मिलाए जाते हैं। इसी दौरान स्पष्ट हुआ कि फर्जी मार्कशीट पेश की गई है। इन केंडिडेट्स को अपने मार्क अपलोड करने थे, इसी दौरान ये गलत मार्क्स अपलोड किए गए।

बाहरी डिग्री की विशेष जांच

राजस्थान से बाहर की डिग्री लगाने वाले केंडिडेट्स की डिग्रियों की विशेष रूप से जांच हो रही है। इसके लिए बकायदा टीम बनाई गई है जो संबंधित युनिवर्सिटी पर पहुंचकर भी रिकार्ड की छानबीन कर सकती है। इससे पहले भी भर्ती में इसी तरह रिकार्ड की छानबीन होती रही है।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleगर्मी बढ़ने के साथ ही खांसी,जुकाम,बुखार,बदन दर्द के बढ़ने लगे मरीज
Next articleइस मंच ने उपभोक्ता के लिए लगाई गुहार, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची मचा हड़कंप, खराब मिठाईयां करवाई नष्ट
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में दो गोल्ड व एक रजत पदक

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

Latest News

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में...

devendravaniadmin - May 17, 2022
0
बीकानेर। जयपुर में 13 से 16 मई तक आयोजित द्वितीय भैरों सिंह शेखावत मेमोरियल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता 2022 में बीकानेर की स्वाति सारण 10...

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

May 17, 2022

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर...

May 17, 2022

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

May 17, 2022

लूणकरणसर पंचायत समिति के 2 गांवों में चारा डीपो खोलने की...

May 17, 2022
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp