देवेन्दवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरूवार देर रात माखन भोग के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने पहले मारपीट की और फिर फायर किया। जिसका छर्रा युवक के पैर में लगा है। जानकारी मिली है कि अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने आएं सुरपुरा निवासी धीरज शर्मा पर उसकी के गांव के कुछ युवकों ने बाहर बुलाकर पहले मारपीट की और फिर उस पर फायर कर भाग छूटे। गोली धीरज के पैर में लगी जिसे तुरंत ट्रोमा सेन्टर भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी के बाद सुबह पुलिस ने धीरज के पर्चा बयान लिये है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
करंट की चपेट में आई युवती,मौत
बीकानेर। जिले के देशनोक कस्बे रहने वाली एक युवती के करंट की चपेट में आने…
बीकानेर की गौशाला में आग लगी
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के लूणकरनसर में एक गौशाला में रखे चारे में मंगलवार देर रात…
इंश्योरेंस का पैसा दिलाने के नाम पर धोखाधडी
बीकानेर। एक सामान्य आदमी इंश्योरेंस कंपनियों में चक्कर काटता है और उसका काम नहीं होता,…
