फायरिंग केस का हो सकता है आज खुलासा

देवेंद्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक पखवाड़े के करीब बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कार पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जिसका आज शाम या कल पुलिस खुलासा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राठी की कार पर फायरिंग करने वाला शहर का नामी अपराधी बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में अनेक मामले दर्ज है। जिसे पुलिस ने संभाग के चूरू जिले से पकड़े जाने की खबर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *