मोटा संभागीय अध्यक्ष,कालरा संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर। अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने अपने बीकानेर संभाग की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रसपाल सिंह मोटा, कृषि विभाग बीकानेर संभाग अध्यक्ष एवं विक्की कालरा,शिक्षा विभाग को बीकानेर संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया।प्रदेश प्रवक्ता सागर पांचाल ने कहा कि संघ द्वारा 5 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को वेदना पत्र के माध्यम से भेजा गया है। संघ मांगों पर आदेश की प्रतीक्षा में है,अगर सरकार द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता है, तो प्रदेश भर के मंत्रालयिक के कर्मचारियों द्वारा जल्दी पेन डाउन की घोषणा कर दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *