बीकानेर। कोरोना पॉजिटिव मिलने की झूठी अफवाह फेसबुक पर डालने के मामले में छत्तरगढ़ के एक युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। एसएचओ सुरेंद्र कुमार को इस आशय की जानकारी मिली कि छत्तरगढ़ के मुश्ताक बियानी की फेसबुक पर कोविड-19 कोरोनो वायरस संक्रमण के संबंध में अफवाह फैलाई जा रही है। जांच मेंं यह जिसमें यह पाया गया कि मुश्ताक ने अब्दुल रहमान की एक फेसबुक पोस्ट को शेयर किया गया, जिसमें यह बताया गया कि वैष्णोदेवी मंदिर में फंसे चार सौ लोगों के टैस्ट में 145 कोविड पीडि़त, अभी टैस्ट जारी है। इस पोस्ट को शेयर मुश्ताक ने शेयर किया। यह पोस्ट कोविड के गंभीर संक्रमण के प्रति आतंकित करने वाली मिथ्या आपदा चेतावनी प्रसारित करने वाली मानते हुए धारा 188, 54 व आपदा प्रबंधनन अधिनियम -2006 के तहत दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
बीकानेर के एक पेट्रोल पम्प पर फिर लूट, कर्मचारी को पीटा, रस्सी से बांधकर 35 हजार लूट ले गए
बीकानेर। पूगल क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सुबह शुक्रवार तड़के 4 बजे लूट…
मुस्लिम मुसाफिर खाने में लगी आग,लाखों का माल हुआ खाक
बीकानेर। शहर के कोटगेट थानान्तर्गत कसाईयों की बारी स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना में आग लगने…
मारपीट कर रूपये छीने, आरोपी गिरफ्तार
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। मारपीट कर रूपए छीनने के मामले में एक और आरोपी को…
