बीकानेर। लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में बुजुर्ग को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड नं.33 सरस्वती कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय हड़मान पुत्र गणपतराम सोनी ने वार्ड नं.34 निवासी देवेन्द्र, विक्रम, दयाकिशन, राजकिशन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि 15 दिसंबर को आरोपियों ने एकराय होकर उसे बंधक बनाकर मारपीट की तथा धमकी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 342, 504, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
मारपीट कर युवक के तोड़ डाले हाथ पैर
बीकानेर। दुकान पर काम कर रहे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया…
गंदले पानी में डूबा युवक,मची खलबली
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में बने गंदले पानी के तालाब में एक…
कार से मोबाइल चुराया, CCTV फुटेज व लोकेशन से पकड़े गए दोनों बदमाश
जयपुर। शहर में एक परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी अभ्यर्थी की कार का शीशा तोड़कर…
