नई दिल्ली। उत्तर भारत में शुक्रवार को दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किये गये है। सुबह जहां पाकिस्तान इसका केन्द्र रहा तो अभी कुछ समय पहले आये भूकंप का केन्द्र तजाकिस्तान बताया जा रहा है। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात 10:31 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके काफी तेज थे और काफी देर तक लोगों ने इसे महसूस किया। लोग डर की वजह से घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में बताया गया है और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 थी। बताया जा रहा है कि बीकानेर सहित गंगानगर व चूरू में भी धरती धूजी है।
Related Posts
अब गैस सिलेंडर बुकिंग के लिये करना पड़ेगा 15 दिन का इंतजार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन चल रहा है. लॉकडाउन की वजह…
पैरा ओलंपिक : बीकानेर के श्याम सुंदर अमेरिकी खिलाड़ी से महज तीन अंक से पिछड़ने के बाद तीरंदाजी में हारा, अगले दौर में नहीं पहुंच सका
बीकानेर। टोक्यो पैरा ओलिंपिक के तीरंदाजी मुकाबले में शनिवार सुबह भारतीय खिलाड़ी श्याम सुंदर स्वामी…
पीएम मोदी ने किया नामांकन दाखिल
वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से नामांकन पत्र दाखिल…
