बीकानेर। शहर में युवाओ में जुए की लत लगातार बढ़ती ही जा रही है। हालाकि पुलिस जुआरियों पर कार्यवाही की अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवाती है। फिर भी कही न कही जुआरियों को शह पर खाकी को हमेशा संदेह के घेरे में ही रखा जाता है। पिछले दिनों पुलिस ने एक घर में छापा मारकर जुआ पकड़ा था उससे नाराज संचालक ने एक युवक को अपने कैसिनों में ले जाकर पीटा। कोटगेट थाने में दर्ज मामले में युवक मनीष कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार ने सन्नी चायल नामक युवक पर गंभीर आरोपी लगाते हुए मामला दर्ज करवाया कि जब वह डागा बिल्डिग स्थित हनुमान मंदिर के पास गुजर रहा था तभी हनुमान मंदिर के सामने वाली गली में अवैध रुप से जुआ घर संचालन करने वाले सन्नी चायल ने उसे रोक लिया और कहा तुने हमारे यहां छापा पड़वाया है जबकि हम कोटगेट थाने में जुआ संचालन करने की बंधी देते है। फिर भी पुलिस ने शिकायत पर हमारे यहां 10- 12 दिन पहले छापा मारा था। इससे नाराज चायल ने युवक मनीष कुमार को पकडक़र अपने कैसिनों में ले गया और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया तथा जेब में पड़े 48900 रुपये छीन लिये। पुलिस ने धारा 323, 342, 382 भादस के तहत मामला दर्ज कर जांच उनि शंकर लाल को दी गई है।
Related Posts
भुजिया बाजार अस्पताल से ली दवाई तो जीवन को खतरा, हैल्पर बांट रहे है दवाई
बीकानेर। शहर में सरकारी डिस्पेंसरियों में पिछले काफी दिनों से फार्मोस्टिों की कमी के कारण…
वाहन चोरी के मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, दो चोरों को दबोचा
बीकानेर। जिले के खाजूवाला में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में चोरी हुई मोटरसाइकिल के…
बीकानेर : पेट्रोल पम्प पर फिर लूट, पम्पकर्मी को गाड़ी में उठा ले गए फिर की मारपीट
बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में बीती रात एक पेट्रोल पर फिर लूट का मामला…
