बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में शादी का झूठा झांसा देकर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में नयाशहर पुलिस थाने में दाऊजी मंदिर निवासी विजय खत्री ने हेरेनडेज जुलेट,कमाण्डर जॉनसन,हरेन्द्र रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे फेसबुक पर दोस्ती की और प्रेमिका बनकर बाते करने लगे। आरोपियों ने इस दौरान उसे शादी का झुठा झांसा देकर शादी की भी बात कही। शादी की बात को लेकर उसके साथ बाते करते हुए अलग-अलग बार में पैसे अपने खाते में डलवाए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
किराये पर ली दुकान व भूखंड को हड़पने व जबरन वसूली करने का मामला दर्ज
बीकानेर । किराये पर ली दुकान व भूखण्ड को हड़पने और जबरन वसूली का मामला…
मेघवाल बने केबिनेट मंत्री छाई खुशी की लहर
बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला सीट से वरिष्ठ विधायक गोविन्द राम मेघवाल को राजस्थान मंत्रिमंडल में…
हनीट्रैप लेडी गिरफ्तार, बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ मांग रही युवती, व्यापारी पर किया रेप का केस
हनीट्रैप की आरोपी युवती ने मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसके बाद उसने…
