बीकानेर/ देशनोक । वैश्विक कोरोना महामारी से आमजन के जीवन रक्षा के लिए कोरोना वॉरियर्स लगातार अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद है।दूसरी और इस संकट काल मे भामाशाहों के सहयोग से कई सामाजिक संस्थाए व समूह मानव सेवा कर रहे है।जरूरतमंद लोगो को राशन सामग्री व भोजन मुहैया करा रहे है।लेकिन स्वाभिमानी जरूरतमंद अभी भी ऐसी सेवाओ से परहेज़ कर रहे है।ऐसे ही देशनोक के स्वाभिमानी जरूरतमंद परिवारों के लिए समाजसेवी सुरेश छलाणी की प्रेरणा से प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से ड्राई राशन किट की व्यवस्था की गई है।इस व्यवस्था के तहत युवा समाज सेवी शुशील पड़िहार व शंकरदान की टीम स्वाभिमानी जरूरतमंद परिवार की पहचान गुप्त रखते हुए डोर डिलिवरी कर रही है। अबतक 351ड्राई राशन किट की डोर डिलिवरी की गई जिसमे 51 किट महेश दान की ढाणी में वितरित किए गए। ड्राई राशन किट उपलब्ध करनेवालों में सुंदरलाल दुग्गड़,दिनेश भूरा,मूलचंद राठी,शांतिलाल डोसी,सोमचन्द नाहटा,इन्द्रचन्द बैध,मुकेश अग्रवाल,गौतम देशवाल, आदि प्रमुख सहयोग कर रहे है।सोमवार को सुनील कुमार सिंघी,मनोज शर्मा,राकेश कुमार पंकज कुमार छल्लाणी, उत्तम रामपुरिया,सुरेंद्र शर्मा व अजय सिपानी ने ड्राई राशन किट सहयोग की स्वीकृति प्रदान की है।
Related Posts
बीकानेर : बहन से दुष्कर्म के आरोपी को हुई दस साल की सजा, पढ़े खबर
बीकानेर। रिश्ते में बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को न्यायालय ने सजा का…
पुष्करणा सावा परवान पर आज से शुरू होंगे मुख्य कार्यक्रम
बीकानेर। घोड़़ी कूदे नव-नव ताल, बन्ने री घोड़ी नाचणी, बन्नो म्हारो रामचन्द्र अवतार, सीता संग…
बीकानेर : नकली चांदी दी, असली चांदी लेकर दो ठग हुए फरार, देखे खबर
नोखा. कस्बे के कटला चौक में शुक्रवार को एक स्वर्णकार व्यापारी के साथ ठगी कर उसे…
