केन्द्रीय साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार डॉ. राजेश कुमार व्यास को

केन्द्रीय साहित्य अकादमी

कविता संग्रह ‘कविता देवै दीठ’ पर मिलेगा डॉ. व्यास को साहित्य अकादमी का सर्वोच्च सम्मान।

बीकानेर। संस्कृतिकर्मी, कवि और आलोचक डॉ. राजेश कुमार व्यास को इस वर्ष का केन्द्रीय साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है।

डॉ. व्यास को केन्द्रीय साहित्य अकादमी द्वारा भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों को दिया जाने वाला साहित्य अकादमी पुरस्कार उनकी काव्यकृति ‘कविता देवै दीठ’ पर प्रदान किया जाएगा।

बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय साहित्य अकादमी की पुरस्कार चयन समिति की बैठक में साहित्य अकादमी के सर्वोच्च पुरस्कारों की घोषणा की गयी। बैठक में राजस्थान के डॉ. राजेश कुमार व्यास को राजस्थानी में कविता की उनकी विरल कृति ‘कविता देवै दीठ’ पर साहित्य अकादमी ने यह पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय किया।

डॉ. व्यास को इसके तहत ताम्र फलक और एक लाख रुपए की नकद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।

गौरतलब है कि डॉ. राजेश कुमार व्यास वर्तमान में राजस्थान सूचना सेवा में संप्रति उप निदेशक पद पर कार्यरत हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *