अलवर, अलवर में खाकी को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक एएसआई पर महिला ने शादी का झांसा देकर ढाई साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को 38 साल की महिला ने महिला थाने में एससआई के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी एएसआई शहर के अरावली विहार थाने में तैनात है।

महिला ने आरोप लगाया कि एएसआई रामजीत एक मुकदमे के दौरान उसके संपर्क में आया था। शुरू में उसने शादी का झांसा दिया। बाद में मेरी वीडियो बनाकर ढाई साल से ज्यादती कर रहा था। मुझे जब उसकी जालसाजी का पता चला तो एसपी से मिलने के बाद महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एएसआई रामजीत।
एएसआई रामजीत।

महिला ने यह भी कहा कि पुलिस में होने के कारण रामजीत उसके परिवार को धमकी दे रहा था। मेरे भाई को भी मारने की धमकी दी है। इस कारण हम डरे रहे। अब हिम्मत करके मुकदमा दर्ज कराया है।

2018 में हुई थी महिला की शादी
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला की 2018 में शादी हुई थी। इसके बाद पति से विवाद हो गया था। महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी केस की जांच के दौरान एएसआई रामजीत महिला के संपर्क में आया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।