बीकानेर। संभाग के राजियासर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तश्करी करते एक जने को धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर हरियाणा नंबर की होडा सिटी कार से करीब एक क्विंटल डोडा पोस्त व बीस हजार ट्रोमाडोल टेबलेट बरामद की है। एसएचओ सुरेश कस्वां की अगुवाई में कई गई कार्यवाही में पुलिस ने सादुलशहर निवासी सतवीर सिंह को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह अवैध मादक पदार्थ विक्रय के लिये ले जाया जा रहा था। कार्यवाही में कास्टेबल आत्माराम,दुर्गादत्त,गजराज,रमेश कुमार व विनोद कुमार शामिल रहे।
Related Posts
किराये पर ली दुकान व भूखंड को हड़पने व जबरन वसूली करने का मामला दर्ज
बीकानेर । किराये पर ली दुकान व भूखण्ड को हड़पने और जबरन वसूली का मामला…
Facebook पर हिन्दू देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के बज्जू थाना एक युवक पर मामला दर्ज करवा है कि उसने अपनी…
अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर की ईहलीला समाप्त
बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना इलाके में एक अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला…
