देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। डॉ. तनवीर मालावत कॉलेज के द्वारा बीकानेर के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ वर्तमान शिक्षा-दिशा व दशा विषय पर संवाद करने के 11 दिसम्बर को रिसस पर्सन समिट का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए चैयरमेन डॉ तनवीर मालावत ने बताया कि समिट में शिक्षा समाज, खेल, व्यापार चिकित्सा, प्रोफेशनल सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को रिसस पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया है जो कि वर्तमान शिक्षा-दिशा व दशा पर अपने विचार रखेंगे। डॉ. मालावत ने बताया कि इस समिट का मूल उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अर्न्तगत वर्तमान शिक्षा में होने वाले परिवर्तन और उससे समाज में होने वाले परिर्वन के बारे में विस्तार से चर्चा करना है।रिसस पर्सन समिट के कन्वीनर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस समिट में पैनल डिस्कशन के माध्यम से शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर रिसांग पर्सन अपने विचार रखेगें। इस समिट में बीकानेर के स्कूल, महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों, सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले, उद्योग जगत, चिकित्सा व प्रोफेशनल सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया। यह समिट स्थानीय जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित जीसस एंड मेरी स्कूल में आयोजित की जा रही है।यहां यह उल्लेखनीय है कि डॉ. तनवीर मालावत पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से बीकानेर में कार्यरत है। ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय के माध्यम से बीकानेर के युवाजों के लिए प्रयासरत रहा है। ट्रस्ट द्वारा डॉ. तनवीर मालावल कॉलेज को प्रारम्भ कर विज्ञान संकाय व कला संकाय के लिए युवाओं को स्कॉलरशिप के माध्यम से उच्च शिक्षा के उनके सपने को पूरा करने में सहायक होगा।
Related Posts
एमजीएसयू के पास हुआ सड़क हादसा,एक की मौत,नौ घायल
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नाल थानान्तर्गत हुए एक सड़क हादसे में एक जने की मौत…
राजस्थान : कॉलेज विद्यार्थी हो सकते है प्रमोट
बीकानेर। 10वीं व 12वीं की परीक्षा के बाद उच्च शिक्षा की परीक्षाओं को लेकर कुछ…
रिश्वतखोर बाबू को पुलिस ने कर लिया काबू
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर तहसील में बिजली विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में बाबू रिश्वत…
