बीकानेर। राजस्थान व कोटा ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में कोटा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स हॉल में संपन्न हुई। 29 वीं जूनियर एवं 30 वीं सीनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बीकानेर के ध्यानेश गहलोत व ऋषिता गहलोत का उत्कर्ष प्रदर्शन रहा। सुजानदेसर निवासी सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी के विद्यार्थी इन भाई-बहन ने इस प्रतियोगिता में ध्यानेश ने स्वर्ण पदक व ऋषिता गहलोत ने कांस्य पदक जीतकर बीकानेर का मान बढ़ाया।ध्यानेश व ऋषिता ने अपनी जीत का श्रेय अपनी माता रेणु गहलोत को दिया।ऋषिता गहलोत ने बताया कि उनके स्व. पिता दिनेश गहलोत का सपना था कि हम ताइक्वांडो में नेशनल खिलाड़ी बने और बीकानेर के बच्चों के लिए ताइक्वांडो का फ्री परीक्षण दें, इसी लगन और माँ की प्रेरणा से हम दोनों भाई बहन ताइक्वांडो खेल में अभ्यास करते हैं। आपको बता दे ऋषिता व ध्यानेश ने पहले भी ताइक्वांडो खेल में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में काफी मेडल जीते हैं।
Related Posts
शर्मा को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। श्री छ:न्याति ब्राह्मण महासंघ प्रशासन एवम राजनीतिक समन्वय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर राजीव…
फाल्गुन में सर्दी का ‘यू टर्न’,पारा हाई फिर भी सर्दी बरकरार
देवेन्द्र वाणी न्यूज़,बीकानेर। प्रदेश में फाल्गुन मास में सर्दी ने फिर से यू टर्न ले…
रोजगार मेले में अनुजा निगम से जुड़ी ऋण योजनाओं के कर सकेंगे आवेदन, क्यू आर कोड स्कैन करे
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के फॉर्म भी भरे जाएंगे मौके पर DV NEWS NETWORK बीकानेर।…
