बीकानेर। मूलभूत सुविधाओं से वंचित विराटनगर मौहल्ला विकास समिति ने आने वालेचुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं करेंगे। रविवार को विराटनगर मौहल्ला समिति की कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मिटिंग रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विराटनगर कॉलोनी, डिफेन्स कॉलोनी, ज्ञानदीप कॉलोनी, भवानीनगर, मरुधर विस्तार, मयुर विहार, वैष्णुधाम, बिहारी कॉलोनी, मातेश्वरी कॉलोनी एवं हेतनगर इन कॉलोनियो में पिछले तीन वर्षों से प्रयास करने के बाद भी आज तक इन कॉलोनियों में कोई भी मूलभूत सुविधाओं का प्रशासन एवं क्षेत्रिय विधायक ने कोई भी कार्य नहीं करवाया है। मौहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष कर्नल अशोक कुमार सिंह चौहान ने बताया कि इस से परेशान मौहल्लेवासियों ने मिटिंग रखकर सभी कॉलोनियों के गणमान्य लोगों द्वारा एक मत से ये निर्णय लिया गया कि इस बार विधानसभा चुनावों में मतदान का बहिष्कार किया जायेगा।
Related Posts
आपका आशीर्वाद मेरी ताकत:झंवर
बीकानेर। बीकानेर विधानसभा पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर ने कहा कि आप लोगों का…
आखिर अचानक क्यों जयपुर आए कांग्रेस संगठन महासचिव, पढ़ें
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन महासचिव वेणुगोपाल आज जयपुर पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की…
आप प्रत्याशी एडवोकेट चौधरी को मिल रहा जनसमर्थन
आम आदमी पार्टी के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट हनुमानसिंह चौधरी ने आज शहर के विभिन्न…
