बीकानेर। शहर की गलियों में घुम रही गायों को पकडऩे का अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है। इस बीच शनिवार को कोठारी हॉस्पिटल के पास इस प्रकार की कार्रवाई का विरोध देखने को मिला। जहां निगम टीम द्वारा पकड़ी गाय को एक महिला छुड़ाकर ले गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो निगम टीम द्वारा बनाया गया। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक महिला ने निगम टीम द्वारा सड़क पर घुम रही गाय को गाड़ी में डालने के बाद विरोध किया और गाड़ी में बंधी गाय को खोलकर नीचे उतार लिया। इस दौरान नगर निगम टीम ने महिला से समझाईश की लेकिन वह मानी नहीं। दरअसल, नगर निगम द्वारा इन दिनों सड़कों पर घुम रहे आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत टीम द्वारा सबसे पहले ऐसी गायों को पकड़ जा रहा है जिसका लोग दूध निकालकर सड़क पर छोड़ देते है। ऐसी गायों को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जा रहा है। जहां से गाय को छुड़ाने के लिए मालिक को जुर्माना भरना होगा। उसके बाद वहीं गाय दुबारा पकड़ी गई तो छोड़ी नहीं जाएगी।
निगम टीम द्वारा गाय पकडऩे का विरोध, महिला ने गाड़ी से नीचे उतरवाई गाय:पढ़े खबर
